Ayaansh Goyal

Add To collaction

सच्चा इंसान लेखनी प्रतियोगिता -16-Mar-2022

सच्चा इंसान

जीवन में सत्य का मार्ग अपनाए
छल-प्रपंच से सदा सबको बचाए
झूठ बोले कौवा काटे ये बताए
सच्चा इंसान वही कहलाता है।

अनुज पर अपना प्यार लुटाए
बड़ों को आदर दे मान बढ़ाए
सतगुणों का स्रोत भी उपजाए 
सच्चा इंसान वही कहलाता है।

मानवता का प्रतीक बन जाए
उचित-अनुचित में भेद बताए
नैतिक मूल्य जीवन में अपनाए
सच्चा इंसान वही कहलाता है।

प्रकृति सुरक्षा को लक्ष्य बनाए
स्वार्थ में उसे हानि न पहुँचाए
पर्यावरण को प्रदूषण से बचाए
सच्चा इंसान वही कहलाता है।

संघर्ष कर जीवन में आगे आए
ईर्ष्या न अपने मन में उपजाए
दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाए
सच्चा इंसान वही कहलाता है।

अयांश गोयल

   15
8 Comments

Shrishti pandey

17-Mar-2022 05:50 PM

Nice

Reply

Punam verma

17-Mar-2022 09:14 AM

Nice

Reply

Abhinav ji

17-Mar-2022 09:10 AM

Nice👍

Reply